विशेष :

यक्ष प्रश्‍न

User Rating: 0 / 5

Star InactiveStar InactiveStar InactiveStar InactiveStar Inactive
 

Yaksh Questionपाण्डव प्यास से व्याकुल हो रहे थे। युधिष्ठिर ने सहदेव को पानी का पता लगाने भेजा, सहदेव को एक बावड़ी दिखी, वे उसमें पानी लेने उतरे कि बावड़ी में निवास करने वाले यक्ष की आवाज सुनाई दी- “हे युवक, बावड़ी का पानी पीने के पहले मेरे पाँच प्रश्‍नों का उत्तर दो, फिर पानी पियो।’’

यक्ष ने अपने प्रश्‍न किये और सहदेव के जवाब न दे पाने पर उसे वहीं मूर्छित कर दिया। जब काफी देर बाद भी सहदेव नहीं लौटे तो युधिष्ठिर ने क्रमशः नकुल, अर्जुन और भीम को भेजा, पर यक्ष ने वही शर्त सबके सामने रखकर प्रश्‍न पूछे और उत्तर न दे पाने पर सबको अचेत कर दिया।

अन्त में भाइयों को लौटता न देख, युधिष्ठिर स्वयं बावड़ी में पानी लेने पहुँचे।

यक्ष ने युधिष्ठिर से भी प्रश्‍नों के उत्तर देने की शर्त रखी।
युधिष्ठिर के हाँ कहने पर उसने प्रश्‍न पूछना प्रारम्भ किया-
यक्ष- आजकल बिना पूँजी का व्यवसाय कौन सा है?
युधिष्ठिर- नेतागिरी।
यक्ष- बिना परिश्रम किये पैसा कैसे कमाया जा सकता है?
युधिष्ठिर- सरकारी नौकरी करके।
यक्ष- आराम से सोने का सबसे अच्छा स्थान कौन सा है?
युधिष्ठिर- संसद भवन।
यक्ष- बिना योग्य हुए भी शासन कैसे किया जा सकता है?
युधिष्ठिर- जनप्रतिनिधि बनकर।
यक्ष- संसार की सबसे उबाऊ मनोरंजन सामग्री क्या है ?
युधिष्ठिर- भारतीय दूरदर्शन।
युधिष्ठिर के उत्तर से संतुष्ट होकर यक्ष ने न केवल उन्हें सम्मान सहित पानी पीने की इजाजत दी, वरन् उनके भाइयों को भी जीवित कर दिया। - रामस्वरूप दीक्षित

Demigod Question | Thirsty | Answer My Five Questions | Water Bottle | Leadership | Government Job | Parliament House | Public Representative | Indian Television | Satisfied with Reply | With Respect | Allowed to Drink Water | Ramaswarup Dixit | Vedic Motivational Speech & Vedas Explained (Introduction to the Vedas, Explanation of Vedas & Vaidik Mantras in Hindi) for Karanpur - Uthiramerur - Dangs | Newspaper, Vedic Articles & Hindi Magazine Divya Yug in Karauli - Uthukuli - Danta | दिव्ययुग | दिव्य युग


स्वागत योग्य है नागरिकता संशोधन अधिनियम
Support for CAA & NRC

राष्ट्र कभी धर्म निरपेक्ष नहीं हो सकता - 2

मजहब ही सिखाता है आपस में बैर करना

बलात्कारी को जिन्दा जला दो - धर्मशास्त्रों का विधान